झारखंड में छात्र आंदोलन 15वें दिन भी जारी
झारखंड भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन, राज्य सरकार और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच बातचीत के बावजूद गतिरोध न टूटने के कारण शनिवार को 15वें दिन भी जारी रहा। हालांकि, सरकार पूर्वाह्न 10 बजे प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों के एक अन्य धड़े के साथ बातचीत करेगी। ‘जेपीएससी/जेएसएससी (झारखंड लोक सेवा आयोग-झारखंड क र्मचारी चयन आयोग) रिफॉर्म मंच’ के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार की अध्यक्षता वाली सरकारी समिति के बीच पहले दौर की बातचीत के बाद, छात्रों ने अपनी मांगों के पूरा होने तक अपना विरोध प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल जारी रखने का फैसला...