जंग ख़त्म, संघर्ष बाक़ी: ‘सूबेदार’
यह फ़िल्म युद्धभूमि से लौटे एक सैनिक की कहानी है, जो अपने ही समाज में मौजूद अन्याय, भ्रष्टाचार और हिंसा से जूझता है। इस अर्थ में ‘सूबेदार’ सिर्फ़ एक एक्शन-ड्रामा नहीं, बल्कि आधुनिक भारतीय समाज के नैतिक संकट का सिनेमाई रूपक भी है। फ़िल्म का केंद्रीय पात्र सूबेदार अर्जुन मौर्य है, जिसकी भूमिका अनिल कपूर ने निभाई है। सिने-सोहबत आज के 'सिने-सोहबत' में चर्चा करेंगे हाल ही में आई फ़िल्म 'सूबेदार' की, निर्देशक हैं सुरेश त्रिवेणी। एक ऐसी फ़िल्म, जिसके ओटीटी पर स्ट्रीम होते ही पहली चर्चा ये छिड़ी कि इसे तो बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जाना चाहिए था।...