पहली फिल्म ‘कालीचरण’ के 50 साल पूरे होने पर भावुक हुए सुभाष घई
हर इंसान का पहला काम हमेशा खास और यादगार रहता है, चाहे वह किसी भी क्षेत्र का हो। बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक सुभाष घई के लिए उनकी पहली निर्देशित फिल्म 'कालीचरण' उनके दिल के बेहद करीब मानी जाती है। फिल्म ने शनिवार को अपनी रिलीज के 50 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर सुभाष ने इंस्टाग्राम के जरिए पुराने पन्नों को ताजा किया। उन्होंने फिल्म की पुरानी तस्वीरें शेयर की। इसमें शत्रुघ्न सिन्हा समेत अन्य कलाकार नजर आ रहे हैं। निर्देशक ने लिखा, "आज के ठीक 50 साल पहले मेरी जिंदगी में एक बड़ा बदलाव आया था।...