नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग का इस्तीफा
काठमांडू। जेन जी आंदोलन से उभरे और चुनाव में भारी भरकम जीत के बाद नेपाल के गृह मंत्री बने सुदन गुरुंग ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके निवेश और शेयर पर उठे सवालों के बीच उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए यह फैसला किया। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच और हितों के टकराव से बचने के लिए पद छोड़ना जरूरी था। गुरुंग ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि हाल में उनके वित्तीय लेन देन और शेयर को लेकर उठे सवालों को उन्होंने गंभीरता से लिया। गुरुंग ने लिखा है, ‘मेरे लिए नैतिकता किसी भी पद से...