गोगामेड़ी की हत्या के आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। राजस्थान में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला रोहित राठौड़ भी शामिल है। गोगामेड़ी पर गोली चलाने वाले शूटर्स को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया। उससे पहले उनकी मदद करने वाले रामवीर को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया था। इन तीन के अलावा भी कुछ आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। शनिवार की रात को दिल्ली क्राइम ब्रांच और राजस्थान पुलिस की टीम ने चंडीगढ़ के सेक्टर 24 के होटल कमल रिसॉर्ट आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें गोगामेड़ी को गोली...