सुक्खू सर्वाइवर हैं तभी कांग्रेस को उम्मीद
हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में एक साल से थोड़ा ज्यादा समय बचा है। अगले साल के अंत में गुजरात के साथ हिमाचल में चुनाव होगा। भाजपा की ओर से चुनाव में प्रो इन्कम्बैंसी को स्थापित कर देने के समय में भी राजस्थान के साथ साथ हिमाचल प्रदेश ऐसे गिने चुने राज्यों में है, जहां अब भी पांच साल में सत्ता बदलती है। हिमाचल में पिछली बार भाजपा अपनी सरकार नहीं बचा पाई थी। यह भी एक तथ्य है कि भाजपा जहां सरकार बनाती है वहां उसके दोबारा जीतने के चांस बहुत ज्यादा होते हैं लेकिन कांग्रेस कही भीं दोबारा...