‘सुमो दीदी’ का ट्रेलर जारी, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
हिंदी जी5 ने भारत की पहली पेशेवर महिला सुमो पहलवान हेतल दवे के जीवन पर आधारित फिल्म 'सुमो दीदी' का ट्रेलर जारी कर दिया है। जयंत रोहतगी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में श्रीयम भगनानी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 23 अक्टूबर को हिंदी जी5 पर स्ट्रीम होगी। फिल्म में हेतल दवे के संघर्ष, दृढ़ संकल्प और सामाजिक रूढ़ियों को चुनौती देकर अपनी पहचान बनाने की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में चैतन्य शर्मा, अनुभा फतेहपुरिया, नितेश पांडे, राघव धीर और मीनल कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। Also Read : हरिद्वार में आज धामी कैबिनेट की बैठक, कई अहम...