Suniel Shetty

  • आईपीएल में केएल राहुल की रिकॉर्ड तोड़ पारी से खुश हुए सुनील शेट्टी

    'आईपीएल- 2026' में केएल राहुल लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बेहतरीन अर्धशतक लगाकर एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। राहुल ने आईपीएल में आठवीं बार एक सीजन में 500 से ज्यादा रन पूरे किए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।   फैंस के साथ-साथ परिवार भी राहुल की इस उपलब्धि पर काफी खुश है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी अपने दामाद की इस कामयाबी पर खास अंदाज में खुशी जाहिर की। सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर केएल राहुल...

  • ‘वेलकम टू द जंगल’ से सुनील शेट्टी का पहला लुक जारी

    मल्टी-स्टारर कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। यह कल्ट-क्लासिक 'वेलकम' फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त है, जो अपनी शानदार कॉमेडी, एक्शन और ड्रामा के लिए जानी जाती है। शनिवार को अभिनेता सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अपना पहला लुक पोस्ट किया। तस्वीर में सुनील शेट्टी काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं। गहरे रंग के सूट पहने हुए अभिनेता हाथों में काला चश्मा लेकर शानदार पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं, तस्वीर का बैकग्राउंड किसी घने जंगल के सेट जैसा है, जहां अभिनेता आत्मविश्वास के साथ चलते हुए दिखाई दे रहे हैं।...

  • पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे सुनील शेट्टी

    पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। एक्टर ने कोर्ट से मांग की है कि बिना अनुमति के उनके फोटो का इस्तेमाल जुए की साइट्स, बिजनेस साइट्स और कई गलत जगहों पर किया जा रहा है, ऐसे में उन्हें पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा दी जाए।  सुनील शेट्टी के वकील, वरिष्ठ एडवोकेट बिरेन्द्र सराफ ने कहा कि सुनील शेट्टी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं और उनकी बिना इजाजत के उनकी तस्वीरें, वीडियो और डीपफेक कंटेंट का इस्तेमाल अलग-अलग बिजनेस साइट्स कर रही हैं। ज्यादा तस्वीरें और वीडियो का इस्तेमाल प्रोडक्ट...

  • सुनील शेट्टी ने दशहरा पर साझा किया भावपूर्ण संदेश

    अभिनेता सुनील शेट्टी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे अपनी सांस्कृतिक जड़ों और इस त्योहार के महत्व को बताते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सुनील शेट्टी दशहरा के एक कार्यक्रम में शामिल होते दिख रहे हैं, जहां वे मंदिर में भगवान के दर्शन करते हैं, वहां मौजूद लोगों से मिलते हैं, और आयोजन का आनंद लेते दिखते हैं। कभी वे मंदिर में आशीर्वाद लेते हैं, तो कभी उत्सव की खुशी में डूबे नजर आते हैं। सुनील ने अपने कैप्शन में लिखा दशहरा सिर्फ एक त्योहार नहीं है... यह मुझे मेरी जड़ों की याद...