महाशक्तियां पाकिस्तान के साथ!
पहलगाम में 26 बेकसूर लोगों के मारे जाने की निंदा और आलोचना सबने की, पाकिस्तान ने भी की। लेकिन दुनिया के किसी देश ने पाकिस्तान का नाम लेकर उसको कठघरे में खड़ा नहीं किया। उलटे इस भयावह हमले के बाद अलग थलग होने की जगह पाकिस्तान के सभी देश मददगार हो गए। चीन से लेकर अमेरिका और रूस तक ने पाकिस्तान को अलग थलग होने से बचाया। तुर्किए ने खुल कर मदद की तो कुवैत ने भी पाकिस्तान को राहत दी है। सोचें, कुवैत ने पिछले 19 साल से पाकिस्तान के नागरिकों को वीजा देना बंद कर रखा था। लेकिन...