सुरजीत भल्ला की सलाह तो सुने सरकार
सरकार को विपक्षी पार्टियां सलाह देती हैं तो उनको राजनीतिक आलोचना कह कर खारिज कर दिया जाता है। राहुल गांधी लगातार कितने वर्षों से कह रहे हैं कि भारत अर्थव्यवस्था में पिछड़ रहा है। लेकिन उनकी बात नहीं सुनी जाती है उलटे उनको पप्पू ठहराने का अभियान चलता रहता है। लेकिन अब तो सरकार के समर्थक अर्थशास्त्री भी हाथ खड़े कर रहे हैं। वे भी कह रहे हैं कि भारत गाथा यानी इंडिया स्टोरी पटरी से उतर गई है और उसको फिर से पटरी पर लाने के लिए बड़े सुधारों की जरुरत है। सरकार की नीतियों के समर्थक अर्थशास्त्री सुरजीत...