सुष्मिता देब का राज्यसभा से इस्तीफा
नई दिल्ली। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस में बिखराव जारी है। सुखेंदु शेखर रे के बाद अब एक और राज्यसभा सांसद सुष्मिता देब ने इस्तीफा दे दिया है। राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनके इस्तीफा देने के तुरंत बाद उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ बैठ कर बातचीत कर रही हैं। तभी यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे भाजपा में जाएंगी। हालांकि उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है और कहा है कि इस्तीफा देना उनका निजी फैसला है। इससे पहले...