Sydney Test से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, मैच विनर खिलाड़ी की चोट ने बढ़ाई चिंता
Sydney Test: टीम इंडिया इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के चार मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से 2 ऑस्ट्रेलिया और एक भारत ने जीता था, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा। चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 184 रन से जीत हासिल करके सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। आपको बता दें कि अब सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला जाएगा। इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया की टेंशन बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। मेलबर्न टेस्ट के दौरान टीम...