सिलेबस बदलने पर टकराव
बेंगलुरू। कर्नाटक में कांग्रेस की नई बनी सरकार पाठ्यक्रम में बदलाव करने जा रही है। इसे लेकर भाजपा के साथ उसकी ठन गई है। भाजपा को लग रहा है कि कांग्रेस की सरकार स्कूलों के पाठ्यक्रम से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानी आरएसएस के संस्थापक डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार से जुड़ा अध्याय हटा सकती है। बताया जा रहा है कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। हालांकि सरकार ने कहा है कि वह पुरानी किताबें वापस लेने नहीं जा रही है। इस बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा कि सिलेबस...