Taapsee Pannu

  • ‘मनमर्जियां’ से ‘गांधारी’ तक नए जॉनर एक्सप्लोर कर रहीं कनिका ढिल्लों और तापसी पन्नू

    अभिनेत्री तापसी पन्नू और लेखिका-निर्माता कनिका ढिल्लों की रचनात्मक साझेदारी हिंदी सिनेमा की चर्चित जोड़ियों में शामिल हो गई है। दोनों ने अब तक छह परियोजनाओं में साथ काम किया है और हर बार अलग जॉनर तथा मजबूत महिला किरदारों को दर्शकों के सामने पेश किया है। कनिका और तापसी ने पहली बार अनुराग कश्यप की फिल्म 'मनमर्जियां' (2018) में साथ काम किया था, जिसमें तापसी ने बेबाक और स्वतंत्र सोच वाली रूमी का किरदार निभाया। इसके बाद दोनों की जोड़ी 'हसीन दिलरुबा' (2021) में नजर आई, जिसने अपने अलग अंदाज और कहानी से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। इसी...

  • गर्मी से राहत के लिए तापसी पन्नू ने बांटे वाटर कूलिंग जग

    मुंबई में खूब गर्मी पड़ रही है और तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। हाल ही में कूलर और फैन बांटने के बाद अब अभिनेत्री तापसी पन्नू ने गर्मी से निपटने के लिए झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों को वाटर कूलिंग जग बांटे। हेमकुंट फाउंडेशन के साथ आगे आई अभिनेत्री ने देशवासियों से भी खास अपील की।  सोशल वर्क में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाली अभिनेत्री ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें वह हेमकुंट फाउंडेशन के सदस्यों के साथ एक बस्ती का दौरा करती और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को वाटर कूलिंग जग के साथ...

  • ‘चॉइस’ को सेलिब्रेट करती नजर आईं तापसी पन्नू, शेयर की तस्वीरें

    Taapsee Pannu : अभिनेत्री तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर नई तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें वह निडर और बिना किसी झिझक के फैसले लेने के सार के साथ 'चॉइस को सेलिब्रेट' करती नजर आ रही हैं।  तापसी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली तस्वीर में अभिनेत्री काले रंग की नेट वाली ड्रेस पहने कैमरे के लिए पोज देती दिखाई दीं। (Taapsee Pannu) एक अन्य तस्वीर में अभिनेत्री खिड़की से बाहर देखती नजर आईं। तीसरी और चौथी फोटो में 'रश्मि रॉकेट' स्टार का क्लोज-अप था। आखिरी तस्वीर बहुत प्यारी थी, जिसमें अभिनेत्री, अपने घुंघराले...