दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में आज शपथ लेंगे तरनजीत सिंह संधू
दिल्ली के नवनियुक्त उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू बुधवार दोपहर 1:30 बजे लोक निवास में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश उन्हें शपथ दिलाएंगे और औपचारिक रूप से उन्हें राष्ट्रीय राजधानी के 23वें उपराज्यपाल के रूप में नियुक्त करेंगे। निवर्तमान उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है और वे शुक्रवार को पदभार ग्रहण करेंगे। बता दें कि तरनजीत सिंह संधू एक पूर्व भारतीय राजनयिक हैं, जिन्होंने फरवरी 2020 से 31 जनवरी 2024 तक अमेरिका में भारत के राजदूत रहे हैं। 1988 में भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) में शामिल हुए संधू को...