तारिक रहमान नहीं आएंगे भारत
नई दिल्ली। दुनिया के 11 देशों के समूह ब्रिक्स की दो दिन की बैठक 12 सितंबर से शुरू हो रही है। लेकिन भारत के पड़ोसी बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान इसमें शामिल नहीं होंगे। हालांकि बांग्लादेश ब्रिक्स का सदस्य नहीं है लेकिन उनको सम्मेलन के आउटरीच सेशन में हिस्सा लेने के लिए बुलाया गया था। गुरुवार को बांग्लादेश की तरफ से कह दिया गया कि प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली नहीं आएंगे। माना जा रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत में शरण लेने और उनकी ओर से हाल में किए गए वर्चुअल...