तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा
पणजी। ‘तहलका’ पत्रिका के संपादक रहे तरुण तेजपाल को बलात्कार के मामले में 10 साल की सजा हुई है। बॉम्बे हाई कोर्ट की गोवा बेंच ने गुरुवार को तरुण तेजपाल को बलात्कार के मामले में दोषी करार दिया और उन्हें 10 साल जेल की सजा सुनाई। अदालत ने उनसे दो हफ्ते में सरेंडर करने को कहा। पांच साल पहले मई 2021 में गोवा की ट्रायल कोर्ट ने सबूतों के अभाव में तेजपाल को बरी कर दिया था। इसके बाद मामला हाई कोर्ट पहुंचा था। गौरतलब है कि यह मामला नवंबर 2013 का है। ‘तहलका’ की एक महिला पत्रकार ने आरोप...