विवाद के बीच टाटा ट्रस्ट के बोर्ड की बैठक आज
टाटा ट्रस्ट के निदेशकों की बैठक शुक्रवार को प्रस्तावित है। यह बैठक ऐसे समय पर हो रही है, जब टाटा ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टियों की बीच विवाद चल रहा है, जिसमें सरकार ने भी दखल दिया है। यह जानकारी रिपोर्ट्स में दी गई। यह बैठक बुधवार को सरकार की मध्यस्थता में हुई चर्चा के बाद हो रही है, जिसमें अधिकारियों ने कथित तौर पर टाटा ट्रस्ट और टाटा संस प्राइवेट (टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी) के प्रतिनिधियों से अपने मतभेदों को सुलझाने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया था कि समूह का संचालन अप्रभावित...