तवेंगवा मुकुहलानी को आईसीसी का उपाध्यक्ष किया गया नियुक्त
जिम्बाब्वे क्रिकेट के प्रमुख तवेंगवा मुकुहलानी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह इस पद पर नवंबर 2027 तक बने रहेंगे। बोर्ड से इमरान ख्वाजा के हटने के बाद मुकुहलानी ने उनकी जगह यह भूमिका संभाली है। वह इस पद पर नियुक्त हुए जिम्बाब्वे के पहले व्यक्ति है। मुकुहलानी अभी आईसीसी की फाइनेंस और कमर्शियल अफेयर्स कमेटी (एफ एंड सीए) और नॉमिनेशन कमेटी में काम कर रहे हैं, और एचआर और रेमुनरेशन कमेटी के चेयरमैन हैं। आईसीसी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा, "जिम्बाब्वे क्रिकेट में अपने लीडरशिप अनुभव और इस क्षेत्र की...