अखिलेश, तेजस्वी या हेमंत—2029 का चंद्रबाबू नायडू कौन?
कई कथित जानकार इस ख्याल में हैं कि राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। यदि ऐसा है तो हेमंत सोरेन, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव भला नाथवानी-अडानी की घास क्यों न खाएँ? सो इनके बूते उत्तर प्रदेश में योगी की जगह अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने का करिश्मा भी संभव है? चुनाव में भारी चंदा मिल सकता है? कर्नाटक में अडानी मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार को इतनी कारोबारी ताकत और राजनीतिक हैसियत दिला सकते हैं कि कांग्रेस हाईकमान कभी उन्हें हटाना भी चाहे तो हटा न पाए? या परिमल नाथवानी ने लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव को भरोसा दिया...