तेजस्वी सीएम दावेदार घोषित
पटना। कांग्रेस पार्टी ने बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को आखिरकार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित कर दिया। पटना के मौर्या होटल में गुरुवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने तेजस्वी को मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन की सभी सात पार्टियों के नेता मौजूद थे। कांग्रेस ने विकासशील इंसान पार्टी के नेता मुकेश सहनी को उप मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किया। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महागठबंधन की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों नेताओं के नाम का ऐलान किया। उन्होंने कहा,...