जम्मू-कश्मीर: कठुआ में छिपे आतंकवादियों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में छिपे हुए आतंकवादियों के खिलाफ चल रहा अभियान मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी है। अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। (jammu-kashmir) अधिकारियों ने सोमवार को बताया था कि हीरानगर के सान्याल इलाके में फिर से गोलीबारी की आवाज सुनी गई, यहीं 23 मार्च शाम को सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया था। अधिकारियों ने कहा सोमवार को घटनास्थल से गोला-बारूद बरामद किया गया, इलाके की अभी भी घेराबंदी की गई है। (jammu-kashmir) सेना के एक बयान में कहा गया कि 23 मार्च को सान्याल में जम्मू-कश्मीर पुलिस और भारतीय...