Terrorist

  • आतंकवादियों को ट्रेनिंग देने वाले रिहा, अपने देश लौटेंगे

    नई दिल्ली। भारत की सीमा पार कर के म्यांमार में आतंकवादियों को हथियार चलाने और ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण देने वाले एक अमेरिकी और छह यूक्रेनी नागरिकों को भारत ने छोड़ दिया है। उनको अपने देश जाने की इजाजत दे दी गई है। हालांकि राष्ट्रीय जांच एजेंसी, एनआईए ने कहा है कि इन सभी लोगों को एक महीने में भारत लौटना होगा। एजेंसी ने यह भी कहा कि जांच चल रही है और अभी इनके भारत में रहने की जरुरत नहीं है। अमेरिका नागरिक मैथ्यू वैन डाइक और छह यूक्रेनी नागरिकों को मार्च 2026 में म्यांमार के ट्रेनिंग कैंप में...

  • ऑस्ट्रेलिया का हमलावर आतंकी भारतीय था

    सिडनी/हैदराबाद। ऑस्ट्रेलिया में 14 दिसंबर को सिडनी के बॉन्डी बीच पर यहूदी लोगों पर हमला करने वाला आतंकवादी साजिद अकरम भारत का था। 50 साल का साजिद मूल रूप से तेलंगाना के हैदराबाद का रहने वाला था। उसने हैदराबाद से बीकॉम की पढ़ाई की और स्टूडेंट वीजा पर नौकरी की तलाश में नवंबर 1998 में ऑस्ट्रेलिया चला गया। बाद में उसने यूरोपीय मूल की महिला वेनेरा ग्रोसो से शादी की और वहीं स्थायी रूप से बस गया। साजिद के पास अब भी भारतीय पासपोर्ट था। साजिद के परिवार वालों ने मीडिया को बताया कि उन्होंने कई साल पहले ही साजिद...

  • हमले के बाद ऑस्ट्रेलिया में गुस्सा

    सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रविवार को बॉन्डी बीच पर हुए आतंकी हमले को लेकर देश भर में नाराजगी है। इस हमले में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 16 हो गई है। वहीं, 45 लोग घायल हैं। इस हमले को लेकर ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख अखबार ‘द डेली टेलीग्राफ’ ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। अखबार ने आतंकी की तस्वीर के साथ फ्रंट पेज पर बड़ी और आक्रामक हेडलाइन दी है, “यू बास्टर्ड्स”। इस घटना में शामिल दोनों आतंकियों की पहचान हो गई है। ये बाप-बेटे हैं। पुलिस को इनके पाकिस्तानी मूल के होने का शक है। गौरतलब है कि...

  • निज्जर का करीबी अर्शदीप डल्ला हिरासत में

    नई दिल्ली। खालिस्तानी आतंकवादी अर्शदीप डल्ला को कनाडा में हिरासत में लिया गया है। जानकार सूत्रों के मुताबिक कनाडा के मिल्टन शहर में 29 अक्टूबर को जो दो लोग गिरफ्तार किए गए थे, उनमें से एक अर्शदीप डल्ला है। अर्शदीप कनाडा में मारे गए खालिस्तानी आतंकवादी हरदीर सिंह निज्जर का करीबी सहयोगी रहा है। गौरतलब है कि 28 अक्टूबर को कनाडा के मिल्टन शहर में एक जगह गोलीबारी हुई था। इसके अगले दिन 29 अक्टूबर को वहां की स्थानीय पुलिस ने बयान जारी करके बताया था कि उन्होंने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस ने आरोपियों की पहचान...

  • सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला

    श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में एक बार फिर आतंकवादियों ने सेना की गाड़ी पर बड़ा हमला किया। इस हमले में चार जवान घायल हुए हैं, जबकि एक नागरिक की मौत हो गई है। गुरुवार, 24 अक्टूबर की शाम को आतंकवादियों ने सेना की गाड़ी पर हमला किया। इसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई, जो देर रात तक चलती रही। घटना जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग के नागिन इलाके की है, जहां, वास्तविक नियंत्रण रेखा, एलओसी के पास गुरुवार शाम 18, राष्ट्रीय राइफल्स की गाड़ी पर आतंकियों ने हमला किया। इस हमले में सेना की मदद के...

  • कश्मीर में दूसरे दिन भी मारा गया एक आतंकी

    श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कठुआ में रविवार को भी आतंकवादियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हुई। इससे पहले शनिवार को हुई मुठभेड़ में एक कॉन्सटेबल शहीद हो गया था, जबकि सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया था। रविवार को भी कठुआ के बिलावर तहसील के कोग मंडली में दूसरे दिन सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी रही। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को दोपहर में एक आतंकी मारा गया है। उसका शव बरामद हो गया है। जम्मू कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने शनिवार, 28 सितंबर को सर्च ऑपरेशन शुरू...

  • कुपवाड़ा मुठभेड़ में आतंकी ढेर और एनसीओ घायल

    कुपवाड़ा मुठभेड़ में आतंकवादी ढेर श्रीनगर | जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में चल रहे ऑपरेशन के दौरान एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया और सेना का एक अधिकारी (एनसीओ) घायल हो गया। यह जानकारी सेना ने बुधवार को दी। सीमावर्ती कुपवाड़ा के ट्रुमखान जंगलों में मंगलवार को उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई जब सुरक्षा बलों की टीमें आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना प्राप्त होने के बाद तलाशी अभियान चला रही थीं। सतर्क सैनिकों ने मुठभेड़ के दौरान दिखाई बहादुरी सेना ने कहा कि संदिग्ध गतिविधि देखी गई, जिसके बाद सतर्क सैनिकों ने उन्हें चुनौती दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। उन्होंने...

  • जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में आतंकवादी का शव बरामद

    Jammu Kashmir News :- सेना ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक आतंकवादी का शव मिला है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता, लेफ्टिनेंट कर्नल, सुनील बर्तवाल ने कहा भारतीय सेना जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ रियासी जिले के जंगली इलाकों में अभियान चला रही है। “इस दौरान, 17 अगस्त की रात को ढाकीकोट के पास जंगल क्षेत्र में उच्च रिज लाइनों पर तैनात सेना और जेकेपी ने अज्ञात व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधि देखी। जब एक संदिग्ध व्यक्ति तैनाती स्थल के पास पहुंचा और उसे चुनौती दी गई, तो उसने भागने की कोशिश की। सेना के जवानों ने उसके...

  • जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 24 घंटे में चार आतंकी ढेर

    Jammu-Kashmir :- सेना और स्थानीय पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में पिछले 24 घंटों के भीतर जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में चार आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना के नगरोटा मुख्यालय वाली व्हाइट नाइट कोर ने अपने ट्विटर पेज पर कहा ऑपरेशन त्रिनेत्र 2... एक तलाशी अभियान में, विशिष्ट खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए तहसील के सिंदाराह और मैदाना गांवों के पास भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान में चार आतंकवादियों को मार गिराया गया। आतंकवादियों के पास से चार एके 47, दो पिस्तौल और अन्य हथियार बरामद हुए हैं। इन आतंकवादियों के खात्मे से राजौरी और...

  • खालिस्तान प्रमुख की कनाडा में हत्या

    Khalistan Tiger Force chief murder :- खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में एक गुरद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गयी। नयी दिल्ली में अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। निज्जर भारत में अति वांछित आतंकवादियों में शामिल था जिस पर 10 लाख रुपये का इनाम था। अधिकारियों ने बताया कि पंजाब में जालंधर के भारसिंघपुर गांव का रहने वाला निज्जर कनाडा के सरे स्थित गुरु नानक सिख गुरद्वारा साहिब के पार्किंग स्थल में रविवार को स्थानीय समयानुसार रात आठ बजकर करीब 30 मिनट पर एक कार में मृत मिला था और...

  • रूस ने अमेरिका को आतंकी संगठनों का समर्थक बताया

    terrorist :- रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि अमेरिका अफगानिस्तान में शांति में दिलचस्पी नहीं रखता है और आतंकवादी समूहों का समर्थक है। ताजिकिस्तान की यात्रा पर यहां आये श्री लावरोव ने अपने बयान में कहा कि अमेरिका सक्रिय रूप से अफगानिस्तान में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट,(आईएस) और अल-कायदा (रूस में प्रतिबंधित) और उनसे जुड़े अन्य आतंकवादी संगठनों का समर्थक है। श्री लावरोव ने कहा कि उनका (अमेरिका) लक्ष्य स्पष्ट कि अफगानिस्तान में शांति नहीं होने देना है। (वार्ता)

  • यूएपीए के तहत हाफिज तल्हा सईद सहित 23 व्यक्ति आतंकवादी घोषित: सरकार

    नई दिल्ली। सरकार ने बताया है कि विधि विरूद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम (यूएपीए) 1967 के तहत वर्ष 2022 और 2023 के दौरान अब तक 23 व्यक्तियों को आतंकवादी के रूप में घोषित किया गया है और उनके नाम अधिनियम की चौथी अनुसूची में जोड़े गए हैं। लोकसभा में मंगलवार को भागीरथ चौधरी के प्रश्न के लिखित उत्तर में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने यह जानकारी दी थी। उनसे प्रश्न किया गया था कि क्या सरकार ने पिछले एक वर्ष के दौरान विधि विरूद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1967 के अंतर्गत किसी व्यक्ति को आतंकवादी घोषित किया है? गृह राज्य मंत्री...

  • एनआईए कोर्ट ने गुजरात में आईएस दो आतंकियों को 10 साल कैद की सजा सुनाई

    नई दिल्ली। गुजरात में एक विशेष एनआईए अदालत (NIA court) ने इस्लामिक स्टेट (Islamic State) के नाम पर भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग (social media platform) करने और कैडरों की भर्ती करने में शामिल होने के आरोप में दो आतंकवादियों (Terrorist) को दस साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। सगे भाइयों वसीम आरिफ रामोदिया उर्फ निंजा फॉक्स और नईम आरिफ रामोदिया उर्फ एनडी को दस साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। जांच एजेंसी ने कहा कि जांच में पता चला है कि उन्होंने आईएस की विचारधारा...

  • पुलवामा में आतंकवादियों ने की एक नागरिक की हत्या

    श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पुलवामा जिले में रविवार को आतंकवादियों ने एक नागरिक की हत्या कर दी। पुलिस ने नागरिक की पहचान अचन गांव (Achan Village) के काशीनाथ पंडित (Kashinath Pandit) के बेटे संजय पंडित (Sanjay Pandit) के रूप में की है। ये भी पढ़ें- http://झारखंड पुलिस को बड़ी सफलताः चाईबासा में विस्फोटक सहित छह माओवादी गिरफ्तार संजय को उसके गांव में आतंकवादियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर चोटों के चलते उसकी मौत हो गई। वह एक बैंक सुरक्षा गार्ड (Bank Security Guard) के रूप में काम करता था। पुलिस...

  • जम्मू कश्मीर में 187 आतंकवादी मारे गए

    नई दिल्ली। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने बुधवार को राज्यसभा (Rajya Sabha) में कहा कि 2022 में जम्मू कश्मीर में आतंकवादी (terrorists) रोधी 111 अभियान चलाए गए और कुल 187 आतंकवादी मारे गए। उन्होंने बताया कि 2022 में जम्मू कश्मीर (ammu and Kashmir) में आतंकवाद से जुड़ी 125 घटनाएं हुईं वहीं मुठभेड़ के 117 मामले हुए। राय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सदस्य सुशील कुमार मोदी के एक सवाल के लिखित जवाब में उच्च सदन को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2021 में जम्मू कश्मीर में आतंकवादी रोधी 95 अभियान चलाए गए और कुल 180 आतंकवादी...

  • खुलासा! हैदराबाद को दहलाने की पूरी तैयारी में था आतंकी जाहेद, ऐसा था धमाकों का प्लान

    हैदराबाद | Hyderabad News: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का आज निध हो गया है ऐसे समय में शोक मनाने की जगह अब भी वह भारत के खिलाफ षड़यंत्र रचता दिख रहा है। एक बार फिर से भारत के खिलाफ पाकिस्तान की बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। बता दें कि हैदराबाद पुलिस ने 2 अक्टूबर, 2022 को जनसभाओं में ग्रेनेड फेंकने की साजिश रचने के आरोप में अब्दुल जाहेद, मोहम्मद समीउद्दीन और माज हसन फारूक को गिरफ्तार किया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हैदराबाद से गिरफ्तार आतंकी ने पूछताछ में कई बड़े खुलासे करते हुए सभी को हैरान...

  • धमाकों से दहला जम्मू! नरवाल इलाके में 2 ब्लास्ट, 7 लोग घायल, इलाके की घेराबंदी

    जम्मू | Jammu Rocked by Blasts! जम्मू-कश्मीर में दहशतगर्दों के आतंक के बीच शनिवार को जम्मू के नरवाल इलाके में एक के बाद एक दो विस्फोट होने की सूचना हैं। नरवाल में हुए इन संदिग्ध धमाकों में कम से कम 7 लोग घायल हो गए हैं। जम्मू में ये धमाके तब हुए हैं, जब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा यहां से गुजर रही है साथ ही आगामी गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। ये भी पढ़ें:- मॉस्को-गोवा उड़ान को बम की धमकी के बाद उज्बेकिस्तान की तरफ मोड़ा गया दो गाड़ियों में हुए विस्फोट जानकारी के...

  • जम्मू कश्मीर टारगेट किलिंग के बीच सुरक्षाबलों ने मार गिराए दो आतंकी

    बडगाम | Bargaon Encounter: जम्मू कश्मीर लगातार हो रही टारगेट किलिंग के बीच मंगलवार को सुरक्षाबलों ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। सुरक्षाबलों ने राज्य के बडगाम में एक एनकाउंटर में आतंकियों को मार गिराया है। ये भी पढ़ें:- अब सुप्रीम कोर्ट को भी चुनाव आयोग की तरह मातहती में लाने की तैयारी…! जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच ये मुठभेड़ बडगाम एसएसपी ऑफिस के पास हुई। सुरक्षाबलों को बडगाम जिले के रेडबुग मागाम इलाके में आतंकियों की सूचना मिली थी। जिसके बाद मुस्तैद भारतीय सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन को अंजाम दिया। ये...

  • जम्मू-कश्मीर में दो आतंकवादी ढेर

    श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के बडगाम (Budgam) जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों (terrorist) को मार गिराया। पुलिस ने अपने ट्विटर पेज पर कहा, विशिष्ट इनपुट पर, सेना और पुलिस की संयुक्त क्षेत्र नियंत्रण पार्टी ने एक संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश की, जिसके बाद आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरु कर दी और जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए। हथियार/ गोला-बारूद बरामद किया गया है। जनवरी को राजौरी जिले के धंगरी गांव में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर सुरक्षा बलों ने पूरे जम्मू-कश्मीर में चौकसी बढ़ा दी है, जिसमें सात नागरिक मारे गए थे और...

  • आतंकवादी गोल्डी बराड़ गैंग का सदस्य गिरफ्तार

    चंडीगढ़। कनाडा स्थित आतंकवादी गोल्डी बराड़ (Goldie Brar) के गिरोह के एक सदस्य को पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर शहर (Sundernagar City) से गिरफ्तार (Arrested) किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। डीजीपी गौरव यादव (Gaurav Yadav) ने कहा कि आरोपी की पहचान 32 वर्षीय इंद्रप्रीत सिंह (Indrapreet Singh) उर्फ पैरी के रूप में हुई है। इंद्रप्रीत सिंह साल 2011 में चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज में अपने कॉलेज के दिनों में गैंगस्टर बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) के संपर्क में आया था। उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा में उसके खिलाफ हत्या और...

और लोड करें