महाराष्ट्र में टीईटी प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तीन और लोग गिरफ्तार
महाराष्ट्र में टीईटी-2026 प्रश्नपत्र के कथित तौर पर लीक होने के मामले की जांच कर रही पुलिस ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद हिरासत में लिए गए आरोपियों की कुल संख्या सात हो गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान सोनू सिंह, मिथुन सिंह और कपिल दहिया के रूप में हुई है। उन्हें बृहस्पतिवार को स्थानीय मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया।...