एलआईसी के पैसे को ऐसे डुबोना?
भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी देश की सबसे बड़ी सरकारी कंपनियों में से एक है। इसके पास देश के करोड़ों लोगों का पैसा है। लोग अपना पेट काट कर बीमा करा रहे हैं। लेकिन एलआईसी का पैसा लगातार संदिग्ध कंपनियों में लगाया जा रहा है। इस बात की खबरें दबे छिपे ढंग से पहले भी आती थी कि सरकार सार्वजनिक उपक्रमों जैसे एलआईसी आदि के पैसे से शेयर बाजार को नियंत्रित करती है। लेकिन एक के बाद एक ऐसी खबरें सामने आने भी लगी हैं। ताजा खबर है कि एलआईसी ने राजेश एक्सपोर्ट में 10.8 फीसदी यानी करीब 11...