भाजपा क्या तिरूवनंतपुरम नगर निगम गवाएंगी?
भाजपा के लिए यह बड़ी उपलब्धि थी कि उसने बरसों की मेहनत के बाद केरल की राजधानी तिरूवनंतपुरम नगर निगम में अपना मेयर बनाया था। एक सौ सदस्यों के इस नगर निगम में भाजपा ने 49 सीटें जीती थीं और एक निर्दलीय की मदद से उसने अपना मेयर बनाया था। लेकिन अब यह निगम गंवाने का खतरा दिख रहा है। इसका कारण यह है कि उसकी एक पार्षद और राज्य की पूर्व पुलिस प्रमुख आर श्रीलेखा ने इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि आर श्रीलेखा केरल की पुलिस महानिदेशक थीं और बहुत हाई प्रोफाइल अधिकारी रही हैं। उन्होंने सेवानिवृत्ति...