उम्मीद नहीं थी इतनी जल्दी मैदान पर वापसी करूंगा: तिलक वर्मा
भारत के ऑलराउंडर तिलक वर्मा हाल ही में चोट से उबरकर राष्ट्रीय टीम में लौटे हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का धन्यवाद किया। तिलक ने कहा कि इन दोनों की मदद से वह उम्मीद से पहले मैदान पर वापसी कर सके। अपने आस-पास हो रही आक्रामक बल्लेबाजी से प्रेरित होकर उन्होंने कहा कि टीम का माहौल बहुत शानदार था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह और पूरी भारतीय टीम वर्ल्ड कप के लिए खुद को पूरी तरह तैयार महसूस कर रही है। तिलक ने कहा कि डीवाई पाटिल स्टेडियम में खचाखच भीड़...