tipra motha

  • कमाल करने के बावजूद तिपरा मोथा को मौका नहीं

    त्रिपुरा में नई बनी पार्टी तिपरा मोथा ने कमाल का प्रदर्शन किया। पहली बार चुनाव लड़ रही प्रद्योत देबबर्मा की पार्टी ने 11 सीटें जीतीं। लेकिन उनके लिए कोई मौका नहीं बना। प्रद्योत देबबर्मा को लग रहा था कि राज्य में त्रिशंकु विधानसभा बनेगी और तब सत्ता की चाबी उनके हाथ में रहेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जैसे तैसे भारतीय जनता पार्टी और उसकी सहयोगी आईपीएफटी को बहुमत मिल गया। हालांकि दोनों को बहुत नुकसान हुआ है और भाजपा व आईपीएफटी को पिछली बार से 12 सीटें कम मिली हैं। इसके बावजूद सरकार का बहुमत बन गया है। दूसरी ओर...