आखिरी चरण से पहले अफवाहों का बाजार
पश्चिम बंगाल में दूसरे और आखिरी चरण के मतदान से पहले कोलकाता से लेकर दिल्ली तक अफवाहों का जो बाजार गर्म हुआ वह कमाल का था। ऐसा लग रहा है कि आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों को तोड़ कर आनन फानन में भाजपा में शामिल कराने के पीछे भी यह मंशा रही होगी कि ममता बनर्जी के सांसदों को लेकर अफवाहें फैलाई जाएंगी। पता नहीं शुरुआत कहां से हुई लेकिन ममता बनर्जी के सांसदों के टूटने की अफवाह ऐसी फैली कि पूछिए मत। भाजपा के छुटभैया नेताओं ने पहले सोशल मीडिया में लिखना शुरू किया लेकिन हद तो...