तंबाकू छोड़ते ही मिलने लगते हैं फायदे, सिर्फ 20 मिनट में दिखने लगता है असर
तंबाकू और धूम्रपान को दुनिया भर में कई गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण माना जाता है। यही वजह है कि हर साल 31 मई को विश्व धूम्रपान निषेध दिवस मनाया जाता है, ताकि लोगों को तंबाकू के नुकसान और इससे छुटकारा पाने के लाभों के बारे में जागरूक किया जा सके। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि तंबाकू छोड़ने का फैसला जितना मुश्किल लगता है, उससे कहीं अधिक इसके फायदे हैं। खास बात यह है कि तंबाकू छोड़ने के केवल 20 मिनट बाद ही शरीर में सकारात्मक बदलाव शुरू हो जाते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, तंबाकू में मौजूद निकोटिन शरीर...