toxic liquor

  • जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 22 हुई

    भोपाल। मध्य प्रदेश में जहरीली शराब पीकर मरने वालों की संख्या 22 पहुंच गई है। मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब से मरने पिता और पुत्र भी शामिल हैं। कुल 112 लोग ऐसे हैं, जिनकी जहरीली शराब पीने से हालत बिगड़ी है। उन्हें सागर और भोपाल के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद इस मामले में शराब बेचने वाले ठेकेदार समेत 30 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बहरहाल, जहरीली शराब पीने लोगों के मरने का सिलसिला शुरू होने के बाद से सरकार बहुत चौकस है।...

  • मध्य प्रदेश में जहरीली शराब से 11 की मौत

    भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब पीने से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को बताया गया कि तीन लोगों की मौत शनिवार देर रात हो गई थी। करीब 35 लोगों की हालत गंभीर है। इनमें से कुछ लोगों के शरीर नीले पड़ गए हैं। जहरीली शराब का मामला सामने आने के बाद सहायक आबकारी आयुक्त कीर्ति दुबे, जिला आबकारी अधिकारी दिलीप खंडाते और बंडा के आबकारी उप निरीक्षक रोशनी उरेते को निलंबित कर दिया गया है। गूगरा चौकी प्रभारी एएसआई पूरन सिंह और बंडा थाना प्रभारी राजेंद्र कुशवाहा भी निलंबित किए गए हैं।...