दिल्ली में ट्रेड फेयर अब 13 से ही शुरू होगा
दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का आयोजन 1980 से हो रहा है। दिल्ली के प्रगति मैदान में हर साल 14 नवंबर को मेला शुरू होता है और 27 नवंबर तक चलता है। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लोगों के लिए यह सालाना आयोजन एक बड़े आकर्षण वाला आयोजन होता है। युवा बड़ी संख्या में इसमें जाते हैं। पिछले कुछ समय से यह एक बड़े व्यापारिक आयोजन में बदल गया है। देश भर के व्यापारी अपने उत्पादों के प्रचार के लिए इस मेले में पहुंचते हैं। राज्यों के पैवेलियन अलग होते हैं, जहां राज्यों की संस्कृति, धर्म, कला, व्यापार आदि...