‘दायरा’ का ट्रेलर जारी
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार मेघना गुलजार की फिल्म 'दायरा' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज के बैनर तले बनी यह फिल्म अपराध, न्याय और सजा के बीच उलझे सवालों को सामने रखती है। फिल्म में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं। दोनों वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के किरदार में नजर आएंगे। एक चर्चित अपराध के बाद शुरू हुई जांच के दौरान दोनों एक ही व्यवस्था का हिस्सा होने के बावजूद न्याय और कर्तव्य को लेकर अलग-अलग नजरिया रखते हुए आमने-सामने आते हैं। सच्ची घटनाओं से प्रेरित 'दायरा' की कहानी यश केसवानी,...