Tripura Legislative Assembly

  • त्रिपुरा विधानसभा के नए अध्यक्ष बने रामपदा जमातिया

    त्रिपुरा की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम में वरिष्ठ भाजपा विधायक रामपदा जमातिया को बुधवार को त्रिपुरा विधानसभा का अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिया गया। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगी दल टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी) तथा इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) ने 12 मार्च को उनके नाम का प्रस्ताव रखा था, जिसके बाद उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। यह चुनाव पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के 26 दिसंबर को निधन के बाद जरूरी हो गया था। 72 वर्षीय सेन का बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में लंबे इलाज के बाद निधन हो गया...