TS Singh Deo

  • रायपुर में समझौता फॉर्मूला चला

    कांग्रेस पार्टी के दोनों शीर्ष नेता यानी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी खुद सभी राज्यों के नेताओं से मिल रहे हैं और संगठन व सरकार की समस्याओं को दूर कर रहे हैं। तभी पिछले दिनों जब छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ मंत्री टीएस सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाया गया तो ऐसा लगा कि पार्टी आलाकमान ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को समझौता करने के लिए मजबूर किया है। यह भी लगा कि अब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान समाप्त हो गई है और पूरी पार्टी एकजुट होकर विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। लेकिन असल में ऐसा नहीं है। पार्टी आलाकमान...

  • सिंहदेव की नियुक्ति और कांग्रेस की गलती

    कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पांच महीने पहले टीएस सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। संविधान में उप मुख्यमंत्री किस्म का कोई पद नहीं होता है। हां, राजनीतिक रूप से यह माना जाता है कि जो उप मुख्यमंत्री है वह सरकार में नंबर दो है। लेकिन सवाल है टीएस सिंहदेव के बारे में पहले से यह मैसेज था कि वे नंबर दो हैं फिर उप मुख्यमंत्री बनाने की क्या मजबूरी हो गई और इससे क्या हासिल हो जाएगा? चुनाव में क्या होगा यह अभी से नहीं कहा जा सकता है। कांग्रेस पार्टी बहुत भरोसे में है...