तुर्की के इस्पात कारखाने में विस्फोट, कम से कम 17 लोगों की मौत, 12 घायल
पश्चिमी तुर्की के बंदरगाह शहर इजमिर के पास एक लौह एवं इस्पात कारखाने में विस्फोट होने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि मृतक और घायल सभी अलीआगा स्थित हाबास डेमिर सेलिक कारखाने के कर्मचारी थे। यह देश के प्रमुख इस्पात उत्पादकों में से एक है। घटनास्थल के वीडियो में कारखाने के अंदर भीषण आग और आसमान में धुएं का ऊंचा गुबार उठता दिखाई दिया। स्थानीय गवर्नर ने बताया कि दोपहर के आसपास एक क्रेन के गिरने से विस्फोट हुआ। क्रेन एक बदले जाने वाले बॉयलर को...