ट्विंकल खन्ना ने बताए अपनी पसंद की चीज बचाने के तीन मजेदार तरीके
अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने भले ही लाइमलाइट की दुनिया से थोड़ी दूरी बना ली है, लेकिन वे अपनी सोशल मीडिया पोस्ट से दर्शकों के दिलों में पहचान बना ही लेती हैं। ट्विंकल ने शनिवार को एक मजेदार पोस्ट किया। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इसमें वे आइसक्रीम खाती दिख रही हैं। कुछ तस्वीरों में ट्विंकल के साथ अक्षय भी नजर आ रहे हैं। ट्विंकल ने पोस्ट के जरिए मिठाई के शौकीनों के लिए तीन मजाकिया नियम बताए। उन्होंने लिखा, "खाने के शौक के तीन नियम: पहला, मिठाई हमेशा जीतती है। दूसरा, बांटने का नाटक करना जरूरी है,...