Twisha Sharma

  • त्विशा शर्मा की सास जज गिरिबाला सिंह गिरफ्तार

    भोपाल। एक्ट्रेस त्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में सीबीआई ने गुरुवार को उनकी सास रिटायर जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई गिरिबाला सिंह को लेकर मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पहुंचे, जहां मेडिकल बोर्ड को बुला कर उनकी जांच कराई गई। गौरतलब है कि सीबीआई ने इसी इंस्टीट्यूट को कैंप ऑफिस बनाया है। बताया जा रहा है कि गिरिबाला सिंह को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। गिरिबाला पर सबूतों से छेड़छाड़ करने के आरोप हैं। इससे पहले सीबीआई के अधिकारी गुरुवार सुबह साढ़े 10 बजे गिरिबाला के घर पहुंचे...

  • ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई की जांच शुरू

    केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को पूर्व अभिनेत्री-मॉडल ट्विशा शर्मा की कथित आत्महत्या और दहेज उत्पीड़न मामले में अपनी जांच शुरू कर दी। सीबीआई ने यह कदम मध्य प्रदेश पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) से औपचारिक रूप से जांच का जिम्मा संभालने के एक दिन बाद उठाया है।  सीबीआई की एक टीम ने सुबह भोपाल में ट्विशा शर्मा के ससुराल का दौरा किया, जहां 12 मई को वह फंदे से लटकी हुई मिली थीं। अधिकारियों ने घर का मुआयना किया, घटनास्थल की जांच की और मामले से जुड़े सबूत इकट्ठा करना शुरू कर दिया। केंद्रीय एजेंसी ने सोमवार...

  • एम्स दिल्ली की 4 डॉक्टरों की टीम करेगी ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमॉर्टम

    मध्य प्रदेश के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा दहेज हत्या मामले में अब जांच और पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया ने नया मोड़ ले लिया है।    दरअसल, दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से मिली जानकारी के अनुसार, अदालत के आदेश में केवल एम्स दिल्ली के डायरेक्टर को मेडिकल बोर्ड गठित करने का अधिकार दिया गया था। इसके बाद मध्य प्रदेश सरकार के अधिकारियों की ओर से रविवार सुबह दूसरा पोस्टमॉर्टम कराने का अनुरोध और कोर्ट का आदेश एम्स दिल्ली को प्राप्त हुआ। इसके बाद एम्स दिल्ली के फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने डायरेक्टर की मंजूरी से चार वरिष्ठ डॉक्टरों की...

  • ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट, समर्थ सिंह को हिरासत में लेकर भोपाल रवाना हुई पुलिस

    ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस हाई-प्रोफाइल केस में शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब मुख्य आरोपी और ट्विशा का पति समर्थ सिंह जबलपुर जिला अदालत पहुंचा। इसके बाद भोपाल पुलिस ने समर्थ सिंह को हिरासत में ले लिया और भोपाल रवाना हो गई। इस बात की पुष्टि जबलपुर एसपी ने की है। काफी दिनों से फरार चल रहे समर्थ सिंह के अचानक सामने आने के बाद पूरे मामले में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि अब इस केस की जांच और तेजी से आगे बढ़ेगी।  समर्थ...

  • ट्विशा शर्मा मामला: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने दी दोबारा पोस्टमार्टम को मंजूरी

    ट्विशा शर्मा मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम देखने को मिला। आरोपी समर्थ सिंह के वकील ने अग्रिम जमानत याचिका वापस लेने का फैसला किया। इसके साथ ही मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम को मंजूरी दी है, जिसमें दिल्ली एम्स के डॉक्टर्स भोपाल आकर जांच करेंगे। जानकारी के अनुसार आरोपी समर्थ सिंह के वकील ने कोर्ट को बताया कि उनका मुवक्किल निचली अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करने के लिए तैयार है। इसके साथ ही कोर्ट का पूरा ध्यान अब दूसरे पोस्टमार्टम की याचिका पर केंद्रित हो गया है। न्यायाधीश ने समय की गंभीरता...