यूडीएफ में टीएमसी को जगह देने का मतलब
राजनीति में कुछ भी उलटबांसी संभव है। कांग्रेस पार्टी इस समय भाजपा और एनडीए की पार्टियों के अलावा जिन पार्टियों की ओर से सबसे ज्यादा विरोध झेल ही है उनमें टॉप पर ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस है। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस को तृणमूल से भी लड़ना है। लेकिन उसी तृणमूल कांग्रसे के साथ उसने केरल में समझौता कर लिया है। केरल में कांग्रेस ने ममता बनर्जी की पार्टी को यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट यानी यूडीएफ के सहायक दल के रुप में साथ जोड़ा है। कहा जा रहा है कि लेफ्ट के साथ रहे और दो बार से निर्दलीय विधायक का...