सीएम की दोस्त पर टिप्पणी की तो गिरफ्तार हुए उदयनिधि
चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की दोस्त और फिल्म अभिनेत्री तृषा के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन को राज्य की पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि शाम में उनको पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। असल में सोमवार को तंजावुर में कावेरी जल विवाद पर आयोजित रैली में भीड़ में ‘तृषा, तृषा’ के नारे लगे। आरोप है कि इस पर उदयनिधि ने कहा, ‘पानी कहीं और पहुंचे या न पहुंचे, वहां जरूर पहुंचना चाहिए’। इस टिप्पणी के मामले में उनको गिरफ्तार किया गया। हालांकि बाद में डीएमके नेता उदयनिधि...