यूजीसी विरोधी रैली पर क्यों इतनी सख्त हुई सरकार?
यह बड़ा सवाल है कि यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ रविवार, आठ मार्च को दिल्ली में दो अलग अलग जगहों पर प्रस्तावित रैलियों को रोकने के लिए पुलिस ने इतनी ज्यादती की? दिल्ली में बड़ी रैलियां और प्रदर्शन होते रहे हैं। ऊपर से सवर्ण समाज यानी सामान्य वर्ग की ओर से होने वाली रैली को लेकर कोई ऐसी तैयारी भी नहीं थी कि वह किसान आंदोलन या शाहीन बाग आंदोलन की तरह लंबा चलेगा। फिर भी दिल्ली से लेकर नोएडा और एनसीआर के दूसरे क्षेत्रों में पुलिस ने इस आंदोलन का समर्थन करने वालों को हाउस अरेस्ट किया, उनकी...