यूक्रेनी ड्रोन हमले में रूस की तेल रिफाइनरी को बनाया गया निशाना
यूक्रेन के ड्रोन हमलों में बृहस्पतिवार को रूस की तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया गया और अजोव सागर में दो तेल टैंकर में आग लग गई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यूक्रेन को ‘पैट्रियट’ वायु रक्षा प्रणाली बनाने का लाइसेंस देने का वादा करने के एक दिन बाद यह हमला हुआ है। रूस की कई तेल रिफाइनरी और दूसरे बुनियादी ढांचों पर यूक्रेन के हमलों से बड़े पैमाने पर ईंधन का संकट पैदा हो गया है। कई इलाकों में पेट्रोल की कमी और ईंधन की सीमित आपूर्ति की खबरें हैं। Also Read : स्थानीय शेयर बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स...