लोकसभा में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय बजट को बताया विकसित भारत का ‘बूस्टर डोज’
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में बुधवार को केंद्रीय बजट को सरकार के 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने बजट को सबका जिक्र और सबकी फिक्र से भी जोड़ा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह बजट देश को तेज गति से प्रगति और समृद्धि की ओर ले जाने वाला 'डेवलपमेंट एक्सप्रेस' है। यह बजट सिर्फ आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और सामाजिक कल्याण सुनिश्चित करने की एक व्यापक दृष्टि है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार ने इस बार समग्र और संतुलित दृष्टिकोण अपनाया...