यूपी चुनाव तक यह समीकरण बना रहेगा
ऐसा लग रहा है कि ओमप्रकाश राजभर को दिखने लगा कि बिहार का समीकरण उत्तर प्रदेश में भी काम कर सकता है। इसलिए नतीजे आते ही उन्होंने एनडीए के विरोध की राजनीति को तह लगा कर बक्से में बंद कर दिया। असल में बिहार में जो सामाजिक समीकरण बना है वह उत्तर प्रदेश के चुनाव को ध्यान में रख कर बनाया गया है। तभी यह भी कहा जा रहा है कि ये सामाजिक और राजनीतिक समीकरण उत्तर प्रदेश के चुनाव तक चलता रहेगा। इसी में इस सवाल का जवाब भी छिपा है कि नीतीश कुमार कब तक बिहार के मुख्यमंत्री...