यूपी में एसआईआर के बाद अंतिम मतदाता सूची घोषित, 84 लाख नए मतदाता शामिल: ईसी
उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के बाद शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची घोषित की गई, जिसमें मतदाताओं की कुल संख्या 13,39,84,792 (लगभग 13.39 करोड़) निर्धारित की गई है। चुनाव आयोग द्वारा घोषित उत्तर प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले आई है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिनवा ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से संचालित की गई। चुनाव आयोग द्वारा जारी अंतिम मतदाता सूची के अनुसार एसआईआर प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची में 84,28,767 मतदाताओं...