US embassy

  • बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला, धमाकों के बाद परिसर में लगी आग

    इराक की राजधानी बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास पर मंगलवार को बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद परिसर के अंदर आग लग गई। यह हमला उस समय हुआ जब दो विस्फोटक से लैस ड्रोन दूतावास के परिसर के भीतर गिर गए और उनके विस्फोट से आग भड़क उठी।  यह घटना बगदाद के बेहद सुरक्षित माने जाने वाले ग्रीन जोन इलाके में स्थित संयुक्त राज्य दूतावास में हुई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इराक के गृह मंत्रालय के एक सूत्र ने बताया कि दोनों ड्रोन दूतावास की सुरक्षा सीमा के भीतर गिरते ही फट गए, जिससे परिसर के अंदर आग लग गई...

  • सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमले के बाद यूएस एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी

    ईरान का अमेरिका-इजरायल के साथ युद्ध का मंगलवार को चौथा दिन है। सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार सुबह कहा कि रियाद में अमेरिकी दूतावास पर दो ईरानी ड्रोन ने हमला किया। इस हमले के बाद दूतावास में आग लग गई और सामान का नुकसान हुआ।  यह घटना ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों और उसके बाद खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी और इजरायली सैन्य संपत्ति पर तेहरान के जवाबी हमलों के बीच हुई। तेहरान को कड़ी चेतावनी देते हुए, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "तुम्हें जल्द ही पता चल जाएगा कि जवाबी कार्रवाई क्या होगी। सऊदी अरब...

  • पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास निशाने पर

    नई दिल्ली। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के मारे जाने के विरोध में पूरी दुनिया में शिया समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से लेकर कराची और लाहौर में प्रदर्शन हुए तो भारत में जम्मू कश्मीर से लेकर भोपाल तक प्रदर्शन हुए। अमेरिका और ब्रिटेन में भी लोगों ने सड़कों पर उतर कर विरोध जताया। कई जगह अमेरिकी दूतावास निशाने पर रहे। पाकिस्तान के कई शहरों में उग्र भीड़ ने अमेरिकी और इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन किया। पाकिस्तान ने ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के निधन पर दुख जताया है और अमेरिकी हमले की निंदा...