संयुक्त राष्ट्र में चीनी प्रतिनिधि : अमेरिका ईरान परमाणु संकट का जनक
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में गुरुवार को ईरान प्रतिबंध समिति की बैठक में यूएन में चीन के स्थायी प्रतिनिधि फू त्सोंग ने कहा कि अमेरिका ईरान परमाणु संकट का जनक है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के कार्य अंतर्राष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों का उल्लंघन करते हैं और चीन इसकी कड़ी निंदा करता है। फू त्सोंग ने कहा कि बल प्रयोग अंतर्राष्ट्रीय विवादों का सही समाधान नहीं है। ईरान की राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा और प्रादेशिक अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए। अमेरिका और इजरायल को तुरंत सैन्य कार्रवाई बंद करनी चाहिए और अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की...