US-Iran Talks

  • पटरी पर है एमओयू

    वार्ता में ठोस उपलब्धियां हासिल होना संकेत है कि ट्रंप प्रशासन 39 दिन के युद्ध से बदले शक्ति संतुलन को स्वीकार कर चुका है और अपने बनाए मकड़जाल से निकलने के लिए व्यग्र है। शांति समझौते के लिए सहमति-पत्र (एमओयू) पर दस्तखत के बाद स्विट्जरलैंड में अमेरिका- ईरान की हुई पहली आमने-सामने वार्ता में ठोस प्रगति हुई। वार्ता के दौरान सार्वजनिक रूप से जो तेवर दोनों पक्षों ने दिखाए, उससे शुरुआती धारणा बनी कि वार्ता प्रक्रिया फिर अविश्वास का शिकार हो गई है। मगर अब यह साफ है कि वह सिर्फ अपने- अपने देशों में कठोर रुख रखने वाले जनमत...

  • अमेरिका-ईरान में वार्ता तो धमकी भी

    नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता चल रही है और साथ ही एक दूसरे को धमकी देने का सिलसिला भी चल रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें ईरान की ओर से वार्ता का 14 सूत्री प्रस्ताव मिला है। यह प्रस्ताव अमेरिका के नौ सूत्री प्रस्ताव के जवाब में ईरान की ओर से भेजा गया है। ट्रंप ने कहा है कि वे ईरान के प्रस्ताव की समीक्षा कर रहे हैं। दूसरी ओर दोनों तरफ से धमकी देने का सिलसिला भी जारी है। ईरान के वरिष्ठ अधिकारी मोहसिन रजाई ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए...

  • अमेरिका-ईरान की फिर होगी वार्ता!

    नई दिल्ली। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने दावा किया है कि अमेरिका के अड़ियल रवैए की वजह से इस्लामाबाद में वार्ता विफल रही। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ फोन पर बातचीत में उन्होंने यह दावा किया। इस बीच खबर है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर इस हफ्ते फिर बैठक हो सकती है, इस्लामाबाद और जेनेवा संभावित जगह मानी जा रही हैं। हालांकि इस बीच ईरान ने अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह बातचीत के बजाय अपनी शर्तें थोपना चाहता है और शुरुआत से ही भरोसे के लायक नहीं रहा है। ईरान की...