‘अमेरिका और ईरान साथ मिलकर करेंगे काम’, सीजफायर के बाद ट्रंप ने दिया सहयोग का संकेत
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के 40 दिन बाद हालात अब एक नए मोड़ पर पहुंचते दिख रहे हैं। दो हफ्ते के सीजफायर की घोषणा के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ मिलकर काम करने की बात कही है। दोनों देशों के बीच परमाणु कार्यक्रम पर नियंत्रण, सख्त निगरानी और प्रतिबंधों में संभावित राहत जैसे अहम मुद्दों पर सहमति बनने की बात सामने आई है, जो वैश्विक कूटनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत देती है। दो हफ्तों के सीजफायर के ऐलान के साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शांति और सहयोग की दिशा...