मादुरो की गिरफ्तारी का विरोध
नई दिल्ली। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को उनके देश की राजधानी काराकास पर हमला करके गिरफ्तार करने के अमेरिकी कदम का चौतरफा विरोध हो रहा है। दुनिया के अनेक देशों ने इसकी आलोचना की है। चीन ने मादुरो को तत्काल रिहा करने की मांग की है। चीन के अलावा रूस, ब्राजील, स्पेन, उत्तर कोरिया आदि देशों ने अमेरिकी कार्रवाई की निंदा की है। ब्रिटेन ने निंदा नहीं की है लेकिन कहा है कि ब्रिटेन किसी तरह के उपनिवेशवाद के खिलाफ है। बहरहाल, चीन ने अमेरिका से वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी...